एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत

Meerut Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। स्वाइन फ्लू से बुधवार को एक गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का शिकार हुईं बरखा कंसल (46) शास्त्रीनगर की रहने वालीं थी। छह दिन से बुखार और खांसी से पीड़ित थ्ाीं। पति शिवकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। बुधवार सुबह 6 बजे बरखा ने दम तोड़ दिया। शव मेरठ लाए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी टेमी फ्लू का डोज दिया। वहां पहुंचे सभी लोगों का दवा दी जानी थी लेकिन दवा कम पड़ने पर सभी को डोज नहीं दी जा सकी।
वहीं, देर शाम जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मुजफ्फरनगर जानसठ निवासी अमृता देवी ने दम तोड़ दिया।
पति पोपिंद्र ने बताया स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर अमृता को बुधवार जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इमरजेंसी में स्वेब का नमूना लेने से पहले ही मौत हो गई। अमृता गर्भवती थी। स्वेब की जांच रिपोर्ट न होने के कारण चिकित्सक इसे स्वाइन फ्लू से मौत नहीं मान रहे हैं। मगर परिजनों को टेमी फ्लू की डोज दी गई।
विज्ञापन

बरखा और अमृता दोनों को निजी पैथोलॉजी लैब ने पॉजिटिव बताया है। मगर एनआईसीडी दिल्ली की रिपोर्ट आने पर ही स्वाइन की सही पुष्टि होगी। दोनों के परिवार को सुरक्षा के तहत टेमी फ्लू की डोज दी गई है।
- डॉ. राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें