एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सेट टॉप बॉक्स से निकला जेब काटू जिन्न

Meerut Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। सेट टॉप बॉक्स को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी घटेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी। यह केबल टीवी प्रसारण को लेकर तय शुल्क को लेकर होगी। अब तक जो उपभोक्ता एक कनेक्शन पर एक से अधिक टीवी चला रहे थे, उनसे बढ़ा शुल्क वसूला जाएगा। मनोरंजन कर विभाग सेट टॉप बॉक्स के आधार पर केबिल ऑपरेटर से वसूली का मन बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन कर विभाग के अनुसार शहर में मात्र 54 हजार केबल टीवी कनेक्शन थे। जबकि शहर की आबादी (34 लाख) को देखते हुए करीब पांच लाख घर हैं। इतने कम केबल कनेक्शन होना, केबल ऑपरेटरों द्वारा राजस्व को चूना लगाने का खेल माना जा रहा था। वहीं एक कनेक्शन पर उपभोक्ता भी एक से अधिक टीवी चला रहे थे। शहर में सेट टॉप बॉक्स का आंकड़ा 1.10 लाख के करीब पहुंच चुका है। पंजीकृत उपभोक्ताओं से दोगुना सेट टॉप बॉक्स लग चुके है, जबकि अभी 40 हजार लोग सेट टॉप बॉक्स की लाइन में हैं।
केबल ऑपरेटर आकाशदीप के अनुसार एक घर में दो से आठ तक सेट टॉप बॉक्स उन्होंने लगाए हैं। लेकिन एड्रेस एक घर का है, इसलिए एक कनेक्शन का किराया वसूलेंगे। जबकि कंकरखेड़ा क्षेत्र का मामला देखें तो वहां केबल ऑपरेटर एक घर में एक सेट टॉप बॉक्स पर दो सौ रुपये और दो सेट टॉप बॉक्स पर तीन सौ रुपये किराया वसूल रहा है।
विज्ञापन

एक सेट टॉप बॉक्स से वसूल होगा 25 प्रतिशत
इस मामले में सहायक आयुक्त मनोरंजन कर विभाग राजेंद्र आर्य का बयान बिल्कुल उलट है। उनका कहना है कि उनके यहां पर जितने सेट टॉप बाक्स का रजिस्ट्रेशन होगा, वो उतने से ही टैक्स वसूलेंगे। कहा कि केबल ऑपरेटर शुल्क तय करने को स्वतंत्र है। विभाग तो तय शुल्क पर 25 प्रतिशत टैक्स वसूलेगा। अब यदि केबिल ऑपरेटर को प्रति सेट टॉप बॉक्स 25 प्रतिशत टैक्स देना पड़ा तो तय है कि जिस घर में एक अधिक सेट टॉप बॉक्स लग चुके हैं, उनसे पैसा भी अधिक लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें