एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बदमाशों ने चालक को कैली के जंगल में फेंका

Meerut Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खरखौदा। टीपी नगर क्षेत्र से लूटे ट्रक के चालक को बदमाश कैली के जंगल में फेंककर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी अनवार खां पुत्र हाजी अब्बास अली ने बताया कि उसका दस टायरा ट्रक यूपी 17, 9949 थाना टीपी नगर में खाली खड़ी था। रविवार रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने थाना बिनौली क्षेत्र कस्बा बिनौली निवासी चालक नरेश को बंधक बनाकर ट्रक लेकर फरार हो गए थे। चालक को बदमाशों ने करीब एक बजे गांव कैली के जंगल में फेंक दिया। पीड़ित किसी तरह से धीरखेड़ा चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। चौकी ने मामला थाना के हैंडओवर कर दिया। ट्रक मालिक भी थाने पर पहुंचा और मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी ने मामला टीपी नगर क्षेत्र का बताया और वहीं पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें