एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एमडीए की बोर्ड बैठक : 542 करोड़ का बजट पास

Meerut Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2013-14 के लिए प्रारंभिक अवशेष के साथ 542 करोड़ का बजट पास दिया गया है। बैठक में आय पक्ष में 385 करोड़ 27 लाख रुपये रखे गए हैं। वहीं, व्यय पक्ष में 376 करोड़ 71 लाख रुपये रखे गए हैं। बजट में पास बाह्य शुल्क और अनुरक्षण शुल्क की बढ़ोतरी से जनता पर दोहरी मार पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में दोपहर तीन बजे मंडलायुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की अध्यक्षा में बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में बाह्य विकास शुल्क के मसले पर बोर्ड सदस्य डॉ. राजेश, परविंदर ईशू और इरशाद जहां ने कड़ा विरोध किया। इसी कारण कॉलोनियों के प्रस्तावित किए गए बाह्य विकास शुल्क 1380 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बजाय 750 रुपये प्रति वर्ग मीटर पास किया गया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में बाह्य विकास शुल्क 620 के बजाय 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर पास किया गया। बोर्ड सदस्यों के विरोध के चलते अनुरक्षण शुल्क एक रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तर्ज पर 2.40 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने कर्मचारियों के एरियर भुगतान का मामला शासन को रेफर कर दिया है।
बोर्ड बैठक में कार्यकारी उपाध्यक्ष एमडीए और जिलाधिकारी नवदीप रिणवा, सचिव राजेश कुमार, मुख्य अभियंता एसपी सिंह, मुख्य नगर नियोजक यशपाल सिंह, नगर नियोजक विवेक भास्कर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
पास हुए अन्य प्रस्ताव
: गंगा नगर आवासीय योजना के विस्तार भाग में उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारियों के लिए होगा आवास का निर्माण
: मानचित्र स्वीकृति के दो प्रस्ताव पर अनौपचारिक स्वीकृति, ग्रीन वर्ज-पार्किंग का परीक्षण कर दी जाएगी अनुमति
: दिल्ली रोड स्थित एमके फार्म हाउस समेत 31 अन्य बारातघर पर लगेगी सील
: शताब्दी नगर आवासीय योजना में हवाई पट्टी के विस्तारीकरण से प्रभावित भवनों, भूखंडों के समायोजन का प्रस्ताव
: इनर रिंग रोड के ले-आउट में होगा परिवर्तन
: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए दर्शाए गए खर्च को केवल तीन माह की स्वीकृति परीक्षण के बाद होगा निर्णय
: लोहिया नगर आवासीय योजना के पॉकेट एफ में कैंची उद्योग के लिए आवंटित भूखंडों में समायोजन का प्रस्ताव अनुमोदित, लॉटरी से होगा समायोजन, आवंटित भूखंडों पर दो माह में कब्जा नहीं लेने पर आवंटन निरस्त

अटके प्रस्ताव :
: मै. दीवान दौलतराम एजूकेशन फाउंडेशन का शैक्षिक मानचित्र संख्या 115/07
: मेरठ विस्तारित क्षेत्र दौराला महायोजना 2021 पर महायोजना का ले आउट प्रस्तुत करेंगे मुख्य नगर नियोजक
: शताब्दी नगर योजना अंतर्गत पाकेट 4 सी के अंतर्गत खसरों के भू-उपयोग परिवर्तन का मामला शासन को भेजा जाएगा
: चिकित्सा परिचर्या नियमावली 2011 शासन करेगा अंतिम निर्णय, अगली बैठक में रखा जाएगा स्पष्ट प्रस्ताव
: एमडीए सीमा विस्तार शासन स्तर पर लंबित है मामला
: लोहिया नगर योजना अंतर्गत पॉकेट डी में शैक्षिक भूखंड पर तीन माह में विज्ञापन निकालकर शासन के आदेशों के अनुरूप करनी होगी कार्यवाही
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें