एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जाकिर कालोनी में महिला को गोली मारी, गंभीर

Meerut Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। जाकिर कालोनी में एक साल पहले अश्लील क्लिप बनाने के मामले में फंसे दबंगों ने समझौता न करने पर महिला और उसकी बेटी की हत्या का प्रयास किया। घर में घुसकर महिला को तीन गोलियां मार दी, जबकि बीच बचाव करने आई बेटी को चेहरे पर पिस्टल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी गली - 2 निवासी कपड़ा व्यापारी रफीक का परिवार रहता है। रविवार को वह कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। रात करीब नौ बजे रफीक की पत्नी गुलस्ता अपनी दो बेटी नगमा और सलमा के साथ घर पर थी। इसी बीच दो युवक घर में घुसे और पिस्टल से गोलियां बरसा दीं। गुलिस्ता को तीन गोलियां लगी। गुलिस्ता की बेटी सलमा बीच बचाव करने को आई, तो चेहरे पर पिस्टल की बट मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायलों को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हास्पिटल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दे दी। मालूम चला है कि गुलिस्ता की एक बेटी की एक साल पहले अश्लील क्लिप बना ली गई थी। उस मामले में लिसाड़ी गेट थाने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उसी मामले में आरोपी समझौता करने का दबाव पीड़ित परिवार पर बना रहे हैं। दबाव न मानने पर ही रविवार रात आरोपी युवकों ने महिला और उसकी बेटी की हत्या का प्रयास किया। एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि तहरीर नहीं आयी है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में हमलावरों के नाम फुरकान और साजिद मालूम चले हैं, इन दोनों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें