एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक रोकी और चेन लूटकर हो गए फरार

Meerut Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंकरखेड़ा। पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार को स्कूल की बस में बच्चे को बैठाकर लौट रही श्रद्धापुरी सेक्टर दो निवासी महिला से चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धापुरी सेक्टर दो निर्माणाधीन पानी की टंकी के सामने मिलट्री फार्म में कार्ररत आशीष मलिक का निवास है। आशीष की पत्नी सीमा सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने बेटे अनुज को श्रद्धापुरी डिवाइडर रोड पर चिराग पब्लिक स्कूल की बस में बैठाकर लौट रही थी। पल्सर बाइक सवार दो बदमाश शिव चौक तरफ से आए और महिला के पास आकर रुके। वे सीमा के गले से सोने की चेन लूटकर बाईपास की तरफ फरार हो गए। बदमाशों का विरोध करने के दौरान सीमा का कुर्ता भी फट गया। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इतना ही नहीं पुलिस कंट्रोल रूम को भी घटना की सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने ससुर के साथ थाने पहुंचकर चेन लूट की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें