मेरठ में मवाना अड्डा के पास बृहस्पतिवार दोपहर को एटीएम से कम रकम निकलने पर बखेड़ा खड़ा हो गया।
डीआईजी आफिस में तैनात सिपाही अभितेंद्र कुमार बृहस्पतिवार दोपहर मवाना बस अड्डे के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया।
अभितेंद्र ने 500 रुपये भरे, लेकिन उन्हें सिर्फ सौ का एक नोट प्राप्त हुआ। काफी देर तक वह इंतजार करते रहे। इसके बाद एक और ग्राहक आया, जिसने 10 हजार रुपये की एंट्री की, तो उसे 19 नोट पांच पांच सौ के और एक नोट सौ का मिला।
अभितेंद्र ने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की। इसके बाद पहुंचे मैनेजर अशोक कुमार शर्मा ने एटीएम में नोट डालने वाली टीम को बुलाया।
अभितेंद्र को समझाया कि आप अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर से दर्ज करा दो। इसके बाद तुम्हारी बाकी रकम खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। अभितेंद्र और टीम के बीच इस दौरान काफी कहासुनी भी हुई। हालांकि समझाने के बाद अभितेंद्र लौट गया।