एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एलएलआरएम को मिलेगी एमडीआरयू!

Meerut Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। सब कुछ योजना के मुताबिक चला और लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कोशिश सफल रही तो जल्द ही प्रदेश की पहली मल्टी डिसीप्लीनरी रिसर्च यूनिट्स (एमडीआरयू) मेरठ में होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 12वीं पंचवर्षीय योजना अंतर्गत आने वाले दो वर्षों में देशभर में 80 एमडीआरयू खोलने जा रहा है। जिसके लिए राज्य से प्रस्ताव मांगे गए हैं। उत्तर प्रदेश की तरफ से एलएलआरएम का नाम एमडीआरयू के लिए भेजे जाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज चुका है। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार को फैसला लेना है। उधर, सूत्रों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग के कई आला अफसर भी एलएलआरएम को एमडीआरयू देने के पक्ष में हैं। दरअसल 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेज और रिसर्च संस्थानों में खोले जाने वाले एमडीआरयू का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजा जाना है। जिस भी मेडिकल कॉलेज का नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जाएगा उसमें ही एमडीआरयू खोली जाएगी। आगामी दो वर्षों के दौरान देशभर में 80 एमडीआरयू खोले जाने हैं। जिसमें से उत्तर प्रदेश के हिस्से में दो से तीन यूनिट आने की संभावना है। ऐसे में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के साथ प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, झांसी समेत अन्य मेडिकल कॉलेज भी एमडीआरयू के लिए दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला शासन स्तर से लिया जाना है।
एमडीआरयू के लिए किस्तों में मिलेगी धनराशि
केंद्र सरकार 12वीं पचंवर्षीय योजना के तहत 80 एमडीआरयू पर दो वर्षों में 503.85 करोड़ रुपए खर्च करेगी। जिसमें से साल 2013-14 में 35 और साल 2014-15 में 45 एमडीआरयू खोले जाने हैं। राज्य सरकार जिस भी मेडिकल कॉलेज का नाम केंद्र को भेजेेगी उसको केंद्र 5.25 करोड़ रुपए एमडीआरयू के लिए उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज को एमआरडीयू मिल जाती है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा से जुड़े रिसर्च कार्य को बढ़ावा मिलेगा। एक तरफ जहां मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों और कार्यरत डॉक्टरों को रिसर्च करने का मौका मिलेगा वहीं, इस यूनिट के माध्यम से मरीजों के इलाज में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें