एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सेना ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब

Meerut Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। सैन्य छावनी और सिविल एरिया वाले क्षेत्र में दीवार खड़ी कर गेट लगाने के मामले में हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर पश्चिम यूपी सब एरिया मुख्यालय की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। कोर्ट ने सेना के काउंटर पर याचिकाकर्ता को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें खटकाना का पुल से कसेरूखेड़ा समेत नौ गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर सेना ने गेट लगाकर आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। सेना ने आम नागरिकों को सेना के पास पर जाने की अनुमति दी, लेकिन लोगों के विरोध के बाद से मामला बढ़ गया था। इसके बाद क्षेत्रीय नागरिक सोमपाल प्रजापति ने जनहित याचिका दाखिल की थी। मंगलवार को सेना की ओर से हाईकोर्ट अधिवक्ता आरबी सिंघल ने जवाब दाखिल किया।
विभाग नहीं दे रहे आरटीआई का जवाब
सोमपाल प्रजापति का कहना है कि गेट के संबंध में स्टेशन मुख्यालय, रक्षा संपदा विभाग, कैंट बोर्ड से आरटीआई के तहत जवाब मांगा था। लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। सोमपाल का कहना है कि रक्षा संपदा और कैंट बोर्ड ने खुद जवाब न देते हुए स्टेशन हेडक्वार्टर को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें