एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से कैंटर घुसा, एक मरा

Meerut Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ/दौराला। दौराला फ्लाइओवर पर बृहस्पतिवार देर रात सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक कैंटर घुस गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए। हादसा होने पर जाम लगा तो पुलिस मौके पर पहुंची। आधा घंटे के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र के करीमनगर निवासी अकरम का बेटा बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से ट्रक में ईंट लेकर वापस लौट रहा था। दौराला फ्लाइओवर पर ट्रक का टायर फट गया। जिसकी जानकारी पर अकरम भी बाइक से दूसरा टायर लेकर वहां पहुंचा। अकरम ट्रक के पीछे खड़ा था और उसका बेटा टायर बदल रहा था। इस दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति में आ रहा कैंटर ट्रक में घुस गया। जिसमें अकरम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अकरम का बेटा, कैंटर चालक रमेश और परिचालक निवासी बिहार घायल हो गए। सड़क पर वाहनों की कतार लगी तो दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने तीनों घायलों को मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घायल के परिजनों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें