मोदीपुरम/दौराला। दुकान बंद कर बुधवार देर रात लौट रहे व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और हथियार के बल पर उससे आठ हजार रुपये, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल भी कर दिया।
सरधना के छुर गांव निवासी सचिन पुत्र रविंद्र दौराला कस्बे में अपने रिश्तेदार सतपाल के यहां रहता है। सचिन की दौराला की आंचल मार्केट में विशाल टेलीकॉम नाम से दुकान है। रात को वह पैदल ही वह रेलवे लाइन के किनारे वाले रास्ते से सतपाल के यहां जा रहा था। पीड़ित के अनुसार बदमाश पहले से ही घात लगाकर खड़े थे। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह पीड़ित ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिजन और मौके पर पहुंचे। सचिन ने दौराला थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।