एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में महिला को गोली लगी, भगदड़ मची

Meerut Updated Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इंचौली/मेरठ। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के भले ही कितने दावे किए जाते हों, लेकिन यह गैरकानूनी चलन रुक नहीं पा रहा है। रविवार शाम इंचौली के गांव नंगलाशेखू में बड़ा हादसा होते बचा। दुल्हन की विदाई के समय तमंचे से हुई फायरिंग में एक गोली पास से गुजर रही महिला को जा लगी। बारात में भगदड़ मच गई। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंचौली थाना अंतर्गत गांव नंगला शेखू में रविवार को शमशेर की पुत्री पखरोज क ी बारात हापुड़ के बुगदी सराय से आई थी। निकाह संपन्न होने के बाद शाम करीब सात बजे बारात विदा हो रही थी। इसी दौरान किसी रिश्तेदार के साथ आए लड़की पक्ष के एक युवक ने तमंचे से एक के बाद एक कई हवाई फायर करने शुरू कर दिए। युवक ने जब एक फायर नीचे की तरफ किया तो इस दौरान गोली वहां से गुजर रही शमीमा नाम की महिला के पैर में जा लगी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए परिवार के लोगों ने घायल को गंगानगर के दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया के अनुसार पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। पूछताछ में फायर करने वाले युवक का नाम कुलदीप बताया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कम नहीं हैं मामले
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग खुशियों में खलल डाल रही है, लेकिन फिर भी इस गैरकानूनी कृत्य पर रोक नहीं लग पा रही है। इसी सप्ताह की बात करें तो ग्राम कैली में सोमवार रात थाना सरूरपुर के ग्राम जटौड़ा से चढ़त के दौरान बाराती ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने पर डांस के साथ फायरिंग कर रहे थे। बारात देख रहे गांव के चेतन पुत्र योगेंद्र और मोहिन पुत्र यूसुफ को छर्रे लग गए थे। वहीं सरधना में ईकड़ी गांव में विवाह समारोह में सुभाष नगर निवासी दवा कारोबारी नितिन त्यागी के चार साल के पुत्र कृष्णा को गोली लग गई थी। पुलिस के मुताबिक नितिन की लाइसेंसी पिस्टल से कृष्णा के सिर में गोली लगी थी।
विज्ञापन

वर्जन
शादी समारोह में असलहों का प्रयोग और फायरिंग गैरकानूनी है। जिला पुलिस को पहले से ही निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। ओंकार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें