एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंधी और बारिश से गुल हुई बत्ती

Meerut Updated Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। शाम को आंधी के साथ आई बारिश से शहर और देहात की बत्ती गुल हो गई। शहर में तो लाइनों के ब्रेकडाउन सही करके आपूर्ति सामान्य कर दी गई, लेकिन गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के चलते लखनऊ कंट्रोल ने सुबह को कराई जाने वाली रोस्टिंग से तो राहत दी, लेकिन शाम पांच बजे रोस्टिंग करा दी। जो रात आठ बजे तक चली। रोस्टिंग होने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे आंधी आई और बारिश होने लगी। आंधी से 33/11 केवी की लाइनों के जंफर आदि हट गए। रोस्टिंग के बाद बिजली आपूर्ति की गई। तो पुराना आरटीओ, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, घंटाघर, लेडीज पार्क, सोफीपुर, एमईएस, मेडिकल क्षेत्र में कई जगह बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई। इसके बाद लाइन की पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट ठीक किए गए। शहर में रात दस बजे तक बिजली सामान्य हो गई थी। मगर फाल्ट ठीक नहीं होने से गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह फाल्ट ठीक कराके आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें