एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेट्रो प्लाजा के सामने महिलाओं से पर्स छीना

Meerut Updated Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने बदमाशों ने बृहस्पतिवार सरेशाम दो महिलाओं से लूट कर ली। छीनाझपटी में एक महिला रिक्शे से गिरकर घायल भी हो गई। ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने घेराव कर उन्हें खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर मोटर्स के पास रहने वाले संजीव कुमार की पत्नी चित्रा पड़ोसी महिला के साथ आबूलेन गई थीं। लूट की वारदात रिक्शे से घर लौटते समय हुई। बदमाशों ने दोनों का ही पर्स छीन लिया। हालांकि चित्रा ने थोड़ा संघर्ष किया , इस कारण वह रिक्शे से गिर भी गई। चित्रा के पर्स में पांच हजार रुपये, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड और दूसरी महिला के पर्स में मोबाइल और पांच सौ रुपये थे।
तीन घंटे तलाश की महिलाएं
वारदात से गुस्साए लोगों को शांत करने में इंस्पेक्टर को तीन घंटे लगे। मामले की जानकारी एसएसपी को हुई, तब जाकर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर परशुराम ने बताया कि वारदात के बाद महिलाएं घर चली गई थीं। शुक्रवार सुबह बुलाकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एटीएम पर लिखा था पासवर्ड
चित्रा ने बताया कि उसके एटीएम के लिफाफे पर पासवर्ड लिखा है। इसका पता लगते ही महिला के परिजनों ने बैंक मैनेजर से संपर्क कर एटीएम निरस्त करा दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें