एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो थानाें के चक्कर काट रही मासूम की पीएम रिपोर्ट

Meerut Updated Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोदीपुरम। सोफीपुर गांव में हुई पांच साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस गंभीर नहीं है। पीएम रिपोर्ट भी लालकुर्ती और दौराला थाने के चक्कर काट रही है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दौराला थाना क्षेत्र के गांव सोफीपुर का है। गांव निवासी सतीश का पांच वर्षीय बेटा यज्ञ शुक्रवार शाम घर के बाहर से लापता हो गया था। उसका शव शनिवार सुबह आर्मी के फार्म में बने गड्ढे में मिला था। घटना के बाद दौराला और लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची थी। इनमें सीमा विवाद हो गया था। दौराला पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। यज्ञ की मौत के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके चलते पीड़ित पक्ष में रोष है। यज्ञ के पिता सतीश का कहना है कि उसके बेटे के हत्याराें का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस हत्या को हादसे बताने में जुटी है। पीएम रिपोर्ट भी दोनाें थानाें के चक्कर काट रही है।
वर्जन
मृतक का पंचनामा दौराला पुलिस ने भरा था, पीएम रिपोर्ट भी वहीं दर्ज की जाएगी। यज्ञ के पिता ने दौराला पुलिस को सूचना दी थी, तो वहीं पर मामला दर्ज किया जाएगा। - विजय सिंह, एसओ लालकुर्ती
विज्ञापन

बच्चे की पीएम रिपोर्ट आई थी। उसे एसपी सिटी के निर्देश पर लालकुर्ती थाने भेज दिया है। बच्चे का पंचनामा दौराला पुलिस ने ही भरा था। हालांकि मामला लालकुर्ती पुलिस का है। - इंस्पेक्टर दौराला, जनक सिंह पुंडीर
घटनास्थल लालकुर्ती क्षेत्र की है। वहीं पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बच्चे की पीएम रिपोर्ट मैंने नहीं देखी है। - सीओ दौराला, अजीजुल हक
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें