एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों की धुनाई

Meerut Updated Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गंगागनर। मवाना रोड स्थित अम्हैड़ा आदिपुर गांव में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने घर मालकिन को चाकू मारकर घायल कर दिया। लूट कर बाइक से भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया गया और जमकर धुनाई की। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अम्हैडा आदिपुर गांव की शिवलोक कॉलोनी में सुनील अपने परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी पत्नी नीलम घर में ताला लगाकर मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी। लौटने पर ताला टूटा मिला। घर के अंदर पहुंची तो देखा कि दो बदमाश सामान बटोर रहे थे। उसे देख दोनों उस पर झपटे और चाकू से सिर पर वार कर दिया। इस पर नीलम ने बाहर निकलकर शोर मचा दिया। इसे देख दोनों बदमाश कुछ दूरी पर बाइक (क्रमांक यूपी-15 बीएच 0387) लेकर खड़े अपने साथी के साथ भागने लगे। सामने वाले घर में दीपक और अन्य युवकों ने बाइक से उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई, जिससे वह गिर पड़े। पीछा कर रहे लोग उन्हें पकड़कर घटना स्थल पर ले आए। वहां तीनों की जमकर धुनाई की। सूचना पर रजपुरा और गंगानगर चौकी पुलिस पहुंची। तीनों ने अपना नाम शौक ीन पुत्र मोबिन, इरफान पुत्र निजाम निवासी समर गार्डन और अमित पुत्र लीले निवासी नूरनगर बाताया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी कि बदमाश 50 हजार की नकदी, चार जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, कुंडल, चार जोड़ी चांदी की पायल आदि ले गए।
-------------
बदमाशों के पास नहीं मिला सामान:
महिला ने थाने में दी गई तहरीर में ढाई लाख रुपये का सामान और नकदी ले जाने की बात कही है। लेकिन बदमाशों के पास कुछ पैसे और मोबाइल के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने सारा सामान घर से कुछ दूरी पर फेंकने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें