एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

25 मई तक आएगा 12वीं का रिजल्ट

Meerut Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चला है। कहीं पर कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं शेष बची हैं, जिनका मूल्यांकन शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी बीच बोर्ड ने रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर समय सीमा निर्धारित कर दी है। स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं का रिजल्ट हर हाल में 25 मई तक घोषित कर दिया जाए। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम उसके तीन-चार दिन के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सीमा मिलने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय ने समय के हिसाब से काम को बांट दिया है। जिसमें रिजल्ट कंपाइल करने से लेकर उसकी एडिटिंग तक की तारीख निर्धारित की जा चुकी है। अभी तक 21 अप्रैल तक मूल्यांकित की गई उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों को कंपाइल किया जा चुका है। 25 अप्रैल तक के मूल्यांकन को 30 अप्रैल तक कंपाइल किया जाएगा। अगर कहीं से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के नंबर (अंक) आने में देरी होती है तो पांच मई को एक बार फिर से कंपाइल किया जाएगा। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय ने तो रिजल्ट कंपाइल करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगा दिया है।
कंपाइल का काम पूरा होने के बाद बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की निश्चित तिथि भी घोषित कर देगा। उधर, कंपाइल का काम पूरा होने के बाद 12-13 मई से एडिटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। 20 मई से पहले रिजल्ट को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। उधर, हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलती रहेगी।
विज्ञापन


वर्जन
अभी बोर्ड की तरफ से कोशिश है कि 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 मई से पहले घोषित कर दिया जाए। इसी दिशा में काम चल रहा है। हालांकि अभी तक रिजल्ट घोषित करने की निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है। मगर प्रयास समय-सीमा पर परीक्षा परिणाम जारी करने के हैं। - संजय यादव, क्षेत्रीय बोर्ड सचिव
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें