एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

Meerut Updated Sat, 05 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंकरखेड़ा। हाइवे स्थित दायमपुर गांव के सामने कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां की मौके पर ही मौत गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद आरेपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर रोहटा रोड सूर्या कॉलोनी निवासी राजा(18) पुत्र संजीव अपनी मां कोमल को स्कूटी पर लेकर बाईपास स्थित साईं बाबा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गया था। जब दोनों मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे तो दायमपुर गांव के सामने पीछे से तेज गति से आई कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दूर जाकर गिरे। हादसे में काेमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर दरोगा कुलवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल हुए राजा को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें