एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अजराड़ा में पथराव और फायरिंग

Meerut Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

माछरा/मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा गांव में मंदबुद्धि बच्चे पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर पथराव और 15-16 राउंड फायरिंग की गई। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अजराड़ा में पूर्व प्रधान बाबू खां के परिवार में एक बच्चा मंदबुद्धि है। उसका दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल से इलाज चल रहा है। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चा गली से गुजर रहा था, तो जावेद प्रधान पक्ष के युवकों ने उस पर छींटाकशी कर दी। बच्चे ने यह बात घर जाकर बताई। परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। करीब आधा घंटे तक जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। सूचना पर मुंडाली और खरखौदा थानाध्यक्ष तथा सीओ किठौर फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। संघर्ष में एक पक्ष से बाबू खां, असलम, कल्लो, राहत अली, जबकि दूसरे पक्ष से सलीम, रहीस, कलवा, मुफीद, तसलीम और आसिफ के अलावा भी कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सहम गए ग्रामीण, मची भगदड़
गांव में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष से अफरातफरी मच गई। पथराव और गोलियां चलने से गांव में दहशत पसर गई। लोग अपने घरों में दुबक गए और दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घटनास्थल पर पत्थर ही पत्थर पड़े थे।
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव से चल रही रंजिश
गांव का मौजूदा प्रधान जावेद है, जबकि बाबू खां पूर्व में कई योजनाओं में प्रधान रह चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव से ही रंजिश चल रही है।
वर्जन
मंदबुद्धि बच्चे से छींटाकशी करने पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। दोनों ही पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- श्वेताभ पांडे, सीओ किठौर
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें