एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Meerut Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को रेलवे रोड पुलिस ने शनिवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर काफी संख्या में माल बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रेलवे रोड बीएम यादव के अनुसार करीब एक माह पूर्व यह रैकेट पकड़ा गया था। जिसने लखनऊ की एनिमल केअर सोसायटी नाम की एक एनजीओ के नाम पर मूक बधिर बच्चों की सहायता करने की आड़ में करोड़ों रुपये का माल चेक देकर खरीद लिया था। चेक बाउंस होने पर पोल खुल गई थी। पुलिस ने शनिवार को लखनऊ में दबिश देकर अशरफाबाद, थाना बाजार खाला लखनऊ निवासी इकबाल उर्फ राकेश पुत्र अजीज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि लखनऊ निवासी शहनवाज और मेहंदी हसन भी संस्था के पदाधिकारी है। उनकी अमन से डील हुई थी कि संस्था के नाम पर जो माल बेचा जाएगा। उसका 35 प्रतिशत अमन और 65 प्रतिशत इकबाल पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें