एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों की हालत खस्ता

Meerut Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। माध्यमिक शिक्षा की कभी पहचान माने जाने वाले जनपद के राजकीय विद्यालयों की हालत खस्ता है। इन विद्यालयों का रिजल्ट लगातार गिर रहा है। एडेड और सेल्फ फाइनेंस विद्यालयों की तुलना में ये काफी पीछे रह गए हैं। विद्यालयों में जहां लगातार पढ़ाई की गुणवत्ता गिर रही है, वहीं छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी टोटा है। इससे छात्रों की संख्या भी घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी से चोरी हो गए कंप्यूटर
जीआईसी मेरठ में सन 2005 में कंप्यूटर लैब बनाई गई थी। इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिकता से जोड़ना और उन्हें कंप्यूटर शिक्षा देना था। लैब में 50 कंप्यूटर लगाए गए थे, वहीं सभी सुविधाएं दी गई है। बिजली के लिए जनरेटर भी लगवाया गया। लेकिन वर्तमान में न तो कंप्यूटर लैब है और न ही उपकरण। इस कंप्यूटर लैब के सभी कंप्यूटर और जनरेटर चोरी हो चुके हैं। जिसका जवाब किसी के पास नहीं है।

मॉडल स्कूल बने दिखावा
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मेरठ को 28 राजकीय हाईस्कूल और तीन मॉडल स्कूल मिले थे। इन तीनों मॉडल स्कूलों का निर्माण कार्य तो शुरू हो गया है लेकिन इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता काफी खराब है। पिछले दिनों एक मॉडल स्कूल की छत गिरने का मामला भी सामने आया था। कुछ राजकीय हाईस्कूल चालू किए गए हैं, जिनमें दो-दो शिक्षक हैं। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या न के बराबर है। यहां बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए आज तक कोई भी प्रोग्राम नहीं चलाया गया है। वहीं विकलांग बच्चों के लिए आने वाली सामग्री भी नहीं बांटी जाती है।
विज्ञापन


वोकेशनल एजूकेशन पर कोई काम नहीं
इंफोरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी योजना के तहत वोकेशनल एजूकेशन शुरू की थी। लेकिन जनपद के किसी भी राजकीय विद्यालय में इस पर कोई काम नहीं हुआ। गर्ल्स हॉस्टल की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं रमसा के तहत एकेडमिक सुधार करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन रमसा एकेडमिक सुधार नहीं करती बल्कि निर्माण कार्य पर ही अपना पूरा ध्यान लगाए रहती है। जिस कारण एकेडमिक में कोई सुधार नहीं हो रहा है।


माध्यमिक शिक्षा मंत्री आज शहर में
राजकीय शिक्षा संघ की ओर से बृहस्पतिवार को एनएएस डिग्री कॉलेज में राज्य स्तरीय सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें