एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मिल मैनेजर के यहां चोरी में पुलिस खाली हाथ

Meerut Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोदीपुरम। ग्रेटर पल्लवपुरम कालोनी में किनौनी चीनी मिल मैनेजर के यहां हुई चोरी में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद लेने की कोशिश की, लेकिन सभी खराब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनौनी चीनी मिल के सीनियर मैनेजर पीके शुक्ला के घर बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने 12 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। बदमाश घर में खड़ी आई टेन में ही सामान भरकर ले गए थे। पीके शुक्ला की पत्नी सीमा शुक्ला घर के सामने ही फ्लैट में रहने वाली अपनी बहन पूजा त्रिपाठी के यहां गई हुई थीं। दो से चार बजे के बीच ही बदमाश वारदात कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुख्य द्वार से डिवाइडर रोड पर मिलने वाले मार्ग तक दो-तीन मकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी चाही, लेकिन वे खराब या फिर बंद मिले। पल्लवपुरम चौकी इंचार्ज पवन कुमार का कहना था कि जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें