एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मां की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Meerut Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन शरादीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। शहर भर के शक्तिपीठ, सिद्धपीठ और देवी मंदिरों में कीर्तन और पूजन हुआ। घट स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटवाड़ा स्थित मां के मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की मूर्ति का पदोद्घाटन विपिन शुक्ला ने किया। पूजन अभिषेक शुक्ला ने किया। प्रधान दीपक शर्मा ने बताया प्रतिदिन नौ देवी सहित शनि देव, हनुमान जी, भैरव बाबा, सांई बाबा का मूर्तियों का तिथि के अनुसार पदोद्घाटन किया जाएगा और अष्टमी पर महाकाली की विशेष पूजा होगी। रघुनाथ दुर्गा मंदिर देवी में मां ज्वाला जी की अखंड ज्योति 1969 से प्रज्ज्वलित है। मंदिर प्रांगण में पंडित कुलयश शर्मा ने विधि विधान से मां का श्रृंगार किया। शक्तिधाम मंदिर लालकुर्ती में भगत नीरज मणि ऋषि जी ने प्रवचन दिए। मां जगदंबा के भजनों का गुणगान किया गया। मंशा देवी संतोषी माता मंदिर समिति कालिया गढ़ी में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी क्रम में बाबा मनोहर नाथ मंदिर में पंडित अमित शांडिल्य ने 18 भुजी मां की आराधना की और महिलाओं ने संकीर्तन किया। नौचंदी स्थित चंडी देवी मंदिर में पंडित कुमार शर्मा के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। सदर स्थित भद्रकाली दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। सदर स्थित शाकंभरी देवी मंदिर, भूमिया पुल स्थित भूमिया माता मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित कंकरखेड़ा, गंगानगर, जागृति विहार और पल्लवपुरम स्थित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई।
जाग्रति विहार स्थित मां मंशा देवी मंदिर मां का पंचामृत स्नान करा मां को सुंदर आभूषण पहनाए गये। मां शैलपुत्री जी के रूप की विधि विधान से आरती महंत भगवत गिरी जी ने संपूर्ण कराई। कलश स्थापना के बाद माता का पाठ, हवन, कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें