एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला कॉलेजों में तेज हुई चुनावी रफ्तार

Meerut Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। त्योहार खत्म होते ही महिला डिग्री कॉलेजों में चुनावी रफ्तार तेज हो गई है। ‘अपनी सरकार’ चुनने के लिए छात्राएं आईडी कार्ड संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई हैं। शहर के चारों महिला कॉलेजों ने सोमवार को छात्रसंघ चुनाव की अंतिम तिथि पर मुहर लगाकर कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएल में बिके दो फॉर्म
कनोहर लाल डिग्री कॉलेज में सोमवार को चुनाव आचार संहिता लागू होकर, नामांकन पत्रों का आवंटन प्रारंभ हो गया। पहले दिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र बंटा। कॉलेज में आठ नवंबर को चुनाव होंगे। कॉलेज की मीडिया प्रभारी सीमा श्रीवास्तव ने बताया 30 अक्तूबर को नामांकन पत्र जमा होंगे, 31 को स्क्रूटनी व फाइनल सूची प्रकाशन। आठ नवंबर को मतदान, मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा होगी। चुनाव अधिकारी डॉ. यशोदा बिंदल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों में थोड़ा सा परिवर्तन किया है। प्रत्याशियों को अब नामांकन पत्रों के साथ हाईस्कूल की सनद भी देनी होगी।

मंगल पांडे में आज से बंटेंगे नामांकन पत्र
शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में 28 अक्तूबर से नामांकन पत्र मिलेंगे। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अमृता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आठ नवंबर को चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी है। 30 को स्क्रूटनी, 31 को प्रपत्रों की जांच, नाम वापसी और फाइनल प्रत्याशी घोषित होंगे। एक नवंबर को संबोधन होगा। आठ नवंबर को चुनाव, मतगणना, नतीजे जारी व विजेताआें का शपथ ग्रहण होगा। चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव पांडे को बनाया गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में तीसरी बार चुनाव होंगे। 2250 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन



आरजी कॉलेज में कल से मिलेंगे पर्चे
आरजी डिग्री कॉलेज में 29 अक्तूूबर से पर्चे मिलेंगे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने बताया 13 नवंबर को चुनाव होगा। कॉलेज में 28 अक्तूबर को मिस फ्रेशर कांटेस्ट है। एक नवंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे और सूची का प्रकाशन होगा। तीन नवंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी, जांच, नाम वापसी के बाद फाइनल प्रत्याशियों के नाम जारी होंगे। 13 नवंबर को मतदान, मतगणना व नतीजों की घोषणा होगी। चुनाव अधिकारी डॉ. रेखा सारस्वत को बनाया है।

इस्माईल में 15 नवंबर को चुनाव
इस्माईल महिला डिग्री कॉलेज में 15 नवंबर को चुनाव होगा। प्रेस प्रवक्ता डॉ. शिवाली अग्रवाल ने बताया गंगास्नान के अवकाश के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी। 15 नवंबर को मतदान, मतगणना और निर्णयों की घोषणा होगी। चुनाव का पूरा कार्यक्रम एक दो दिन में तिथिवार जारी होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें