एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट शुरू

Meerut Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुए सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभागियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पदक पर कब्जा किया। इसमें मेरठ, आगरा, बरेली समेत देहरादून से सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम एवं आयकर विभाग के 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को स्टेडियम में स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन केंद्रीय उत्पाद, सीमा शुल्क एवं सेवाकर मेरठ परिक्षेत्र मुख्य आयुक्त महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा 1979 में प्रारंभ किया। इस दौरान देवांशी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की टीम ने गढ़वाली लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत किया। शुक्रवार को स्टेडियम में सेंट्रल एक्साइज देहरादून के एसबी सिंह ने एथलीट वर्ग में 400 मीटर दौड़ और सुरेंद्र सिंह ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। वहीं लंबी कूद (40 वर्ष) वर्ग में सेंट्रल एक्साइज नोएडा के किरण वीर सिंह ने स्वर्ण पदक और 50 वर्ष वर्ग में आयकर विभाग इलाहाबाद के पीसी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद महिला वर्ग में आयकर विभाग मेरठ की अनिता चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में अलका मिश्रा आयकर विभाग गाजियाबाद ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 400 मीटर पुरुष वर्ग ओपन में सेंट्रल एक्साइज कानपुर के सुशील कुमार वर्मा ने स्वर्ण और 100 मीटर पुरुष ओपन में आयकर विभाग मुजफ्फरनगर के धन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद पुरुष वर्ग में आयकर विभाग बरेली के नरेश कुमार मीणा ने स्वर्ण पदक जीता और डिस्कस थ्रो पुरुष में सेंट्रल एक्साइज इलाहाबाद के प्रमोद तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा करन पब्लिक स्कूल मैदान पर आयकर विभाग देहरादून ने सेंट्रल एक्साइज कानपुर की टीम को हराकर मैच जीत लिया। इस दौरान सेंट्रल एक्साइज मेरठ आयुक्त वीके सक्सेना, गाजियाबाद आयुक्त अपील अरुणा गुप्ता, आयकर आयुक्त तरुण कपूर, मेरठ पुलिस जोन डीआईजी रमित शर्मा, आयोजन सचिव फरहा इकबाल गुप्ता, उपायुक्त महावीर, सहायक निदेशक मोहम्मद यूसुफ, प्रभारी आरएसओ राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें