एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रुड़की में विस्फोट, मेरठ में बेचैनी

Meerut Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संगीत सोम की मौजूदगी में हुए विस्फोट के बाद मेरठ में भी बेचैनी बढ़ गई। सरधना में उनके कार्यालय पर लोगों का हुजूम लग गया। रिश्तेदार और परिचित मोबाइल फोन से उनकी कुशलता की जानकारी लेते रहे। मेरठ में भी विस्फोट की अफवाह उड़ी तो पुलिस भी हरकत में आई और विधायक के घर के आसपास दस्तक देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना से भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम की जान को खतरा दो साल से बना हुआ है। पिछले साल मई में संगीत सोम के घर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की थी। तब विधायक घर पर ही थे। इसके बाद अक्तूबर में किसी आतंकी संगठन के नाम पर उनके घर धमकी भरा पत्र उर्दू में लिखा पत्र भी भेजा गया था। उसमें भी संगीत सोम को जाने से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद विधायक संगीत सोम ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार से मांग की, मगर सरकार टालमटोली करती रही। तत्कालीन एसएसपी ने उनके साथ दो सिपाही (शिफ्ट वार) तैनात कर दिए थे, तो विधायक ने नाकाफी बताकर लौटा दिए थे। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 26 अगस्त को विधायक संगीत सोम को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली। शनिवार दोपहर रुड़की में भाजपा विधायक के सभास्थल के पास हुए विस्फोट को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
आला अफसरों ने ली जानकारी
रुड़की में विस्फोट होने के बाद शासन स्तर से मेरठ के हालात के बारे में आला अफसरों ने आईजी जोन से जानकारी ली। वहीं किसी ने यह अफवाह फैला दी कि मेरठ में भी विस्फोट हो गया है, तो आईजी जोन आलोक शर्मा ने स्थिति स्पष्ट कर बताया कि मेरठ में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने सरधना की स्थिति के बारे में अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें