एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सील लगाने पहुंची एमडीए टीम, हंगामा

Meerut Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित नंदन कुंज में सील लगाने के बावजूद चल रहे निर्माण को रोकने के लिए एमडीए टीम पहुंची। टीम ने सील लगाने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। एमडीए टीम ने पुलिस बुलाकर एक व्यक्ति को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए जेई कुमदेश शर्मा ने बताया कि ठेकेदार जितेंद्र वर्मा अवैध रूप से नंदन कुंज में फ्लैट निर्माण कर रहा था। इसे पूर्व में एमडीए ने सील कर दिया था। इसके बाद जुलाई में ठेकेदार ने सील तोड़ दी। इस मामले में एमडीए ने जितेंद्र के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब फिर से निर्माण की सूचना मिली तो बुधवार को एमडीए टीम मौके पर पहुंची। टीम को मौके पर निर्माण होते हुए मिला। टीम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि निर्माण कर रहे लोगों ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। तभी पार्षद रेनू गुप्ता के पति बलराज गुप्ता भी यहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े अवैध निर्माणों पर तो एमडीए कोई काम नहीं कर रहा है। छोटे छोटे मामलों में अवैध वसूली करने टीम आ जाती है। इस दौरान मौके पर पहुंचे संदीप पहल ने बीच बचाव किया। उन्होंने कहा कि एमडीए पहले अवैध निर्माण कराता है और फिर सील लगाने पहुंच जाता है। उधर जेई कुमदेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विरोध कर रहे लेबर के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम नेे बनाए जा रहे चार फ्लैटों पर सील लगा दी। काफी देर बाद पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें