एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ फोटो बांटने पर की थी हत्या

Meerut Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। कंप्यूटर सेंटर संचालक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बुधवार को गिरफ्तार हत्यारोपी ने बताया कि संचालक ने उसकी और प्रेमिका की फोटो मना करने के बाद भी गांव में बांट दी थी। बदनामी होने पर उसने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र के गांव महल का निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ बंटी पुत्र रूप सिंह (24) गांव में ही कंप्यूटर सेंटर चलाता था। गत रविवार रात करीब नौ बजे वह दोस्त अमित के साथ दुकान में बैठा था। इसी दौरान बाइक से आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पुष्पेंद्र को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया था। एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग के अनुसार हत्या में महल गांव के ही अरुण, आशू आदि का नाम सामने आया था। बुधवार को अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पुष्पेंद्र कंप्यूटर से फोटो बनाने का काम भी करता था। आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र ने उसकी फोटो प्रेमिका के साथ कई जगह फैला दी थी। मैंने उसे ऐसा करने से मना किया था। लेकिन वह नहीं माना। इससे उसकी काफी बदनामी हो गई थी। हत्या में उसके साथ बक्सर निवासी कपिल भी था। एसपी देहात ने बताया कि कपिल शातिर लुटेरा बताया गया है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें