एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे पर लगा 18 किमी. लंबा जाम  

अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 01 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन डाक कावंड़ों का जोर रहा। इससे सुबह से ही हाईवे पर भारी भीड़ रही। दोपहर तक किसी तरह पुलिस ने यातायात सुचारु रखा। उसके बाद स्थिति खराब होने लगी। शाम को दादरी से मेरठ तक हाईवे पर भीषण जाम लगा गया। करीब 18 किमी. तक जाम की स्थिति रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी वाली कांवड़ लेकर शिव भक्त सुबह से दोपहर तक टोल प्लाजा पर खड़े रहे। यहां पर कांवड़ियों में प्रतियोगिता सी होने लगी, जिससे देखकर पुलिसकर्मी परेशान हो गए। किसी तरह से कांवड़ियों को रवाना किया। शाम होते-होते हाईवे पर हालात ऐसे हो गए कि दोनों ओर जाम लग गया। सबसे ज्यादा जाम रुड़की रोड से लेकर मिलांज मॉल तक लगा। सर्विस रोड पर डीजे चल रहे थे। भीड़ रात में इतनी बढ़ गई कि हाईवे पार करना भी मुश्किल हो रहा था। रात में एक के पीछे एक कांवड़ लगी हुई थी। मोदीपुरम में डीएमए स्कूल से लेकर दादरी चेक पोस्ट तक कांवड़िये जाम में फंस गए। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार और एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव फोर्स के साथ स्थिति संभालने में जुटे रहे। देर रात जाम खुला।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें