एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेरठ में हो रही ज्यादा हत्याएं

अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 24 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

पिछले साल के मुकाबले इस साल मंडल में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। मेरठ में हत्याओं की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने कानून व्यवस्था की बैठक में कहा कि छेड़छाड़ सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि क्राइम रोकने के लिए प्लान बनाना होगा। इसके लिए सभी अधिकारी एक साथ प्लानिंग कर योजना का लिखित खाका तैयार कर पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल हुई 25574 घटनाएं
समीक्षा में सामने आया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मंडल के विभिन्न जनपदों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। गत वर्ष मंडल में कुल 23563 घटनाएं र्हुइं जबकि इस वर्ष 25574 घटनाएं हुईं। जनपद हापुड़ में लूट की घटनाएं बढ़ी है, जबकि मेरठ में हत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई है। गाजियाबाद में वाहन चोरी, नोएडा में बलात्कार और बुलंदशहर में चोरी एवं लूट की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

एक सप्ताह में तैयार करें सूची
कमिश्नर ने कहा कि विभिन्न वादों की पैरवी कर रहे पैरोकार के माध्यम से जिले के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को नामी अपराधियों के मुकदमों की सूचना जुटानी होगी। साथ ही एक सप्ताह में वादों का निस्तारण करने व नामी अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों को अधिक से अधिक सजा दिलवाने के लिये अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


छेड़छाड़ करने वालों पर हो गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई
कमिश्नर ने कहा कि कॉलेज के बाहर, सड़कों, चौराहों, बसों में लड़कियों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्घ गुंडा एक्ट के तहत  कार्रवाई करें। मुख्य अपराधों के गवाहों जिन्हें अभियोजन विभाग द्वारा पीला कार्ड दिया गया है उनको सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही हरियाणा की शराब पकड़ी जाने पर शराब के विनिर्माताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को कहा। सड़कों एवं कॉलोनियों में मोबाइल टीम रहना जरूरी है। बुलंदशहर के एसएसपी को निर्देशित किया कि हाईवे पर पुलिस की पिकेट एवं उनका संचालन बढ़ा दें। उन्होंने पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद  पुलिस महानिरीक्षक अजय आनंद ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अक्टूबर में नवरात्र, दशहरा, दीपावली के साथ मोहर्रम  के जुलूस भी निकलेंगे।  इसके लिए सभी थानों पर शांति समिति की बैठक की जाए।

जिला बदर किए
बैठक का संचालन करते हुए अपर आयुक्त गया प्रसाद ने बताया कि मंडल में अगस्त 2016 में 113 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। 1 जनवरी 2016 से 31 अगस्त 2016 तक 1483 अपराधियों को गुंडा एक्ट में, 283 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट में और 11 अपराधियों पर रासुका लगाई गई है। इस अवसर जिलाधिकारी मेरठ बी. चंद्रकला, गौतमबुद्धनगर एनपी सिंह, हापुड़ अजय ढींगरा, गाजियाबाद निधि केसरवानी, बागपत एचएस तिवारी, बुलंदशहर एके सिंह, एसएसपी मेरठ जे. रविंदर गौड़, जेडी अभियोजन सर्वेश कुमार गुप्ता, जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।


प्राइमरी पाठशालाओं के बच्चों को मिलेंगी बेंच
प्राइमरी पाठशाला के बच्चे भी जल्द ही बेंच पर बैठकर पढ़ते नजर आएंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को प्ले स्कूल का माहौल मिलेगा। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में हुई मंडलीय बैठक में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों के सीएसआर (कारपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी) फंड के माध्यम से यह काम कराया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को प्रतिदिन साफ  सफाई व जनपद में डेंगू, चिकिनगुनिया की आख्या दी जाए। गैस कनेक्शन की जांच कर मिट्टी के तेल का कोटा कम करने को कहा। जनपद गौतमबुद्धनगर में जननी सुरक्षा योजना में अभी तक केवल 49.21 प्रतिशत ही भुगतान होने पर वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध शासन को पत्र प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मंडल के सभी जिलों के डीएम और सीडीओ मौजूद रहे। कर करेत्तर की बैठक में भी लक्ष्य बढ़ाने को कहा गया।
ये लिए गए बैठक में अहम निर्णय
हिंडन नदी के समीप बसे तीन जनपदों मेरठ, गाजियाबाद व बागपत में हैंडपंपों से आ रहे दूषित पानी की जांच के लिये कमेटी गठित की जाएगी। साथ ही उसके निस्तारण की योजना बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
सभी सीडीओ स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा।
कमिश्नर ने जननी सुरक्षा योजना में मंडल में अभी तक 77.46 प्रतिशत भुगतान पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि लक्ष्य बढ़ाकर आशा कार्यकर्त्री और एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

49822 अतिकुपोषित बच्चे
संयुक्त निदेशक कृषि रामचंद्र ने बताया कि राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत मंडल में 1316824 बच्चे हैं, जिसमें से 49822 अतिकुपोषित और 161718 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें