फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण
घटना से नाराज दर्जनों ग्रामीण औद्योगिक क्षेत्र में पहुंच गए और एक फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से फैक्ट्रियों का कचरा डाला जाता है और बाद में उसमें आग लगा दी जाती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं।
कार्रवाई की मांग, पुलिस ने कराया शांत
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने संबंधित फैक्टरी संचालकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।
प्रदूषण और स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता
घटना के बाद क्षेत्र में प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से औद्योगिक कचरे के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।