मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद, सांसद को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
महापौर और सांसद से मिलकर सुनाई पीड़ा
गोल मंदिर के पास धरना दे रहीं महिलाएं सुबह गंगानगर स्थित महापौर हरिकांत अहलूवालिया के आवास पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में कभी भी आवास एवं विकास परिषद की ओर से सेट बैक को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम को नियमित रूप से गृहकर, सीवर कर और जलकर का भुगतान भी किया जा रहा है।
इसके बाद शाम को महिलाओं ने मवाना मार्ग स्थित डिफेंस कॉलोनी में सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। महिलाओं का कहना है कि सांसद और महापौर दोनों ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हनुमान चालीसा पाठ से जताया विरोध
बुधवार सुबह महिलाओं ने धरनास्थल पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। महिलाओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल मकानों और दुकानों का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और परिवारों के भविष्य को बचाने की लड़ाई है।