एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिर इंजीनियरिंग की परीक्षा क्यों छोड़ गए स्टूडेंट्स

ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
aktu - फोटो : फाइल ‌चित्र
विज्ञापन

Next Article

ये लगातार दूसरा साल है जब इंजीनियरिंग केछात्रों ने बड़े पैमाने पर परीक्षा छोड़ी है। अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्र्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध मंडल के आठ इंजीनियरिंग कालेजों के करीब आधे स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी है। ये छात्र एकेटीयू की ओर से आयोजित फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में एग्जाम देने अपने सेंटरों पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा छोड़ने वालों में सर्वाधिक संख्या बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स की है। सेकेंड ईयर से लेकर फाइनल ईयर तक के स्टूडेंट्स में से इक्का दुक्का ने ही एग्जाम छोड़ा है। बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स के परीक्षा छोड़ने से एकेटीयू भी चिंतित है और परीक्षा छोड़ने की वजहों की छानबीन की जा रही है।

छह दिसंबर से पूरे प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में एकेटीयू की परीक्षाएं चल रही हैं। ये परीक्षाएं 13 जनवरी तक चलेंगी। मुरादाबाद में भी दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां इंजीनियरिंग, बी फार्मा और मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं दे रहे हैं। मुरादाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर आठ कालेजों का सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां डीएनएस, लैंडमार्क, कोठीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एंड प्रोफेशनल स्टडीज (केआईटीपीएस), आईपीआईटी, आरजीआईपी, एसएसआईएम, आईएमएस और आरएसडी के 2106 स्टूडेंट्स को परीक्षा देनी थी। इनमें इंजीनियरिंग के 1082 मैनेजमेंट के 764, बी फार्मा के 142 और बी आर्क के 118 स्टूडेंट्स को परीक्षा देनी थी।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि करीब आधे स्टूडेंट्स ही परीक्षा देने पहुंचे। बाकी छात्र - छात्राएं पहले दिन से ही गैरहाजिर हैं। एकेटीयू की ओर से परीक्षा कराने के लिए भेजे गए आब्जर्वर का कहना है कि अनुपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें