एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीमारी से संग महिला ने जहर खाकर दी जान 

ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
विज्ञापन

Next Article

कटघर थानाक्षेत्र के डबल फाटक के पास रहने वाली एक महिला ने बीमारी से तंग होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आस पड़ोस के लोग उसे जिंदगी की आस में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल फाटक दस सराय में हलवाई छोटे लाल का मकान है। उसकी पत्नी बबीता लंबे समय से बीमार थी। उसे दौरे पड़े थे। बुधवार को छोटे लाल कहीं गया था। घर में बेटी खुशी, पिंकी और बेटा राज थे। दो बच्चे बाहर थे। जबकि एक बेटी घर में मौजूद थी। इसी दौरान बबीता ने अपनी बेटी से पानी मांगा। बेटी पानी लेने के लिए नल पर गई।


इसी बीच महिला ने जहर खा लिया। बेटी पानी लेकर लौटी तो वह तड़प रही थी। बच्ची के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। पड़ोस में रहने वाला सुशील महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खबर मिलने पर छोटे लाल भी आ गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें