एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतिम दिन 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन  

अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों के समर्थकों को अंदर जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भारी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रालोद, कांग्रेस और भाजपा के साथ अन्य छोटे दलों के अलावा भारी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी दंगल में शामिल हुए। लास्ट के दिन जिले की सभी छह विधानसभा में कुल 57 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। सभी विधानसभाओं में 95 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।            
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण पर्चे भरने वाले प्रत्याशियों की भारी भीड़ कचहरी में रही। खतौली विधानसभा से अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। विक्रम सैनी ने भाजपा से, शाहनवाज राना ने रालोद से, आदेश कुमार ने भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी से, ब्रजभूषण ने भारतीय सर्वोदय पार्टी से तथा भारतवीर, नीरज कुमार ने निर्दलीय के रूप में पर्चे भरे। खतौली सीट पर कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।      

सदर सीट से सर्वाधिक 12 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। पायल माहेश्वरी ने रालोद से, बबीता ने जनसत्ता पार्टी से, पवित्रा पाल ने राष्ट्रीय समाज दल से, किरणपाल सिंह ने भारतीय लोक सेवक पार्टी से, रेणू उर्फ साक्षी ने हिंदू महासभा से, मुर्तजा सलमानी ने भाकपा से, जयभगवान ने निषाद पार्टी से नामांकन किया। इनके अलावा जाकिर राना, अमृता, संजीव कुमार, राजकिशोर, शाहजमां ने निर्दलीय रूप में पर्चा भरा। इस सीट पर अब तक 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए हैं।
विज्ञापन


चरथावल सीट से नौ प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन किया। नूरसलीम राना ने बसपा से, उर्मिला सिंह ने लोकदल से, सलमान जैदी ने रालोद से, अरशद ने विकास कांग्रेस पार्टी से, विकास कुमार ने निषाद पार्टी से, जबकि सामिया पत्नी नूरसलीम राना, फुरकान, रेणू, आदेश कुमार निर्दलीय ने नामांकन किया। इस सीट अब 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। पुरकाजी सीट से आठ प्रत्याशी अंतिम दिन आए। आत्माराम, विक्रांत सिंह, सुरेंद्र पाल निर्दलीय के अलावा दीपक कुमार ने कांग्रेस से, उमा किरण ने सपा से, छोटी बेगम ने रालोद से, मनोज ने वंचित समाज पार्टी से, कविता ने निषाद पार्टी से नामांकन किया। अब इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए है।          
 
बुढ़ाना सीट से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। निर्दलीय मोहम्मद गुलफाम, विजेंद्र सिंह, देवराज, शोभाराम, अनिल कुमार, राजकुमार बालियान के अलावा योगराज ने रालोद से, मनोज कुमार ने राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी से, जमील ने नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी, सुमतपाल कश्यप ने शिव सेना से नामांकन पत्र दाखिल किया। बुढ़ाना सीट पर अब 18 प्रत्याशी मैदान में है।      
     
मीरापुर विधानसभा सीट से अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मिथलेश पाल ने रालोद से, मनोज सैनी ने शिवसेना से, जिशान ने बहुजन मुक्ति पार्टी से, धर्मवीर ने जनसत्ता पार्टी से, मोतीराम ने किसान मजदूर यूनियन पार्टी से, संदीप ने निषाद पार्टी से, इंद्राश ने अखिल भारतीय विकास पार्टी से के अलावा आदेश कुमार, मोहम्मद मूसा, नवाब अली, अंजुम कमाल, नजर मौहम्मद ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। अब इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अंतिम दिन भारी संख्या में नामांकन पत्र जमा होने के कारण निर्धारित समय तीन बजे काफी प्रत्याशी आरओ कक्ष में पहुंच गए थे, जिस कारण नामांकन पत्र देर शाम तक जमा हुए।            

कई ने पुन: नामांकन किया            
मुजफ्फरनगर। कई दलों के प्रत्याशियों ने अंतिम दिन भी कचहरी आकर पुन: नामांकन पत्र दाखिल किया। मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल, पुरकाजी से रालोद की छोटी बेगम, बुढाना से रालोद के योगराज सिंह, चरथावल से बसपा के नूरसलीम राना पहले नामांकन पत्र दाखिल कर चुुके थे। इन्होंने मंगलवार को भी अपने नामांकन पत्र भरे।            
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें