शामली। भाजपा प्रत्याशी उम्र ओर संपत्ति के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी अरशद से अव्वल हैं, जबकि पढ़ाई में पीछे हैं। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म के साथ दिए गए ब्यौरे में भाजपा प्रत्याशी अनिल चौहान इंटर तक पढ़े हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अरशद हसन स्नातक हैं। दोनों का व्यवसाय कृषि है। अनिल पर चल संपत्ति 17.40 लाख है, जबकि अरशद पर 37.49 लाख है। लेकिन अचल संपत्ति में अनिल अरशद से आगे हैं। अनिल पर करीब तीन करोड़ पांच लाख की अचल संपत्ति है, जबकि अरशद पर 2.22 करोड़ की। अरशद पर केवल एक कार और बाइक है, जबकि अनिल के पास दो कार हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी का परिचय
नाम अरशद हसन-
उम्र- 35 वर्ष
शैक्षिक योग्यता बीए
व्यवसाय- कृषि
चल संपत्ति 37,49,297
अचल संपत्ति 2,22,00,000
वाहन एक कार, एक बाइक
आपराधिक इतिहास कोई नहीं
भाजपा प्रत्याशी का परिचय
नाम अनिल कुमार
पार्टी भाजपा
उम्र 51 वर्ष
शैक्षिक योग्यता इंटर
व्यवसाय कृषि
चल संपत्ति 17,40,080
अचल संपत्ति 3,05,65,000
वाहन दो कार
आपराधिक इतिहास कोई नहीं