एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महागठबंधन से बीजेपी पर कोई फर्क नहीं : मौर्य    

अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में महागठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बार परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति खत्म हो जाएगी। बीजेपी प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुप्ता रिसोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार लाने का मन बना लिया है। महागठबंधन से भाजपा पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। 2017 के चुनाव में परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति खत्म हो जाएगी।

जनता सुशासन के लिए बीजेपी को वोट करेगी। देश कांग्रेस मुक्त हुआ है और यूपी सपा-बसपा मुक्त होगा। बीजेपी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश की रथयात्रा से अब कुछ होने वाला नहीं है। सपा राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, गीता जैन, उमेश मलिक, नितिन मलिक, वंदना वर्मा, अमित चौधरी, शरद शर्मा, श्रीमोहन तायल आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें