एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर से माहौल गरमाया   

अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में स्कूटी की टक्कर के बाद बंद हुआ बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

शहर कोतवाली के ईदगाह रोड के पास बृहस्पतिवार शाम स्कूटी की टक्कर लग जाने पर समुदाय विशेष के युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना से माहौल गरमा गया। मामले का पता चलने पर शहर भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली रोड के पास पीयूष बंसल की बैटरे और इन्वर्टर की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था। करीब आठ बजे दूसरे समुदाय का एक युवक स्कूटी से वहां से गुजर रहा था तभी उसकी स्कूटी दुकानदार पीयूष बंसल को लग गई। उसने स्कूटी सवार को धमकाया तो वह देख लेने की धमकी देकर मौके से चला गया।

कुछ देर बाद ही आरोपी युवक आठ-दस युवकों के साथ पीयूष की दुकान पर आया और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पीयूष घायल हो गया तो उसके पक्ष के लोगों ने आरोपियों की घेराबंदी करने का प्रयास किया तो आरोपी मौका पाकर वहां से भाग गए। इसी बीच दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। आरोपी युवक  की स्कूटी मौके पर ही छूट गई। दो समुदायों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर भीड़ को खदेड़ा और घायल की पीयूष का उपचार कराया। मामले का पता चलने पर शहर भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल और श्रीमोहन तायल दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें