एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिलाओं ने सड़क पर चारपाई बिछाकर जाम लगाया 

अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मंसूरपुर में महिलाओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मार्ग पर चारपाई बिछाकर जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने डिस्टलरी में आने जाने वाले वाहनों को भी रोक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अडिग रहीं। डिस्टलरी के अधिकारी ओमपाल सिंह ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंसूरपुर में नेशनल हाईवे से डिस्टलरी तक जाना वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग के आसपास बसें लोगों ने कई बार इस मार्ग को बनवाने के लिए डिस्टलरी के अधिकारियों से भी बातचीत की थी। इसके बावजूद अभी तक इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया था। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर चारपाई बिछाकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। महिलाओं का कहना था कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से धूल उड़ती रहती है, जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूचना मिलने पर डिस्टलरी के जीएम प्लांट ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने सड़क निर्माण कराने का महिलाओं को आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ही महिलाओं ने जाम को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें