एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नोएडा चेयरमैन के आवास पर धरना

Noida Updated Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सदरपुर गांव के दर्जनों किसान मंगलवार को अपनी समस्याओं पर बात करने के लिए प्राधिकरण चेयरमैन राकेश बहादुर के आवास पर पहुंचे, लेकिन मुलाकात न होने पर सेक्टर-14ए में धरने पर बैठ गए। उन्होंने डेढ़ घंटे तक नारेबाजी की। पुलिस और अधिकारियों के समझाने के बाद किसान लौट गए। इस दौरान नोएडा गेट से मयूर विहार फ्लाईओवर तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कैंप कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन के स्टाफ से मुलाकात कराने की बात कही। चेयरमैन की ओर से एक सप्ताह बाद बातचीत करने को कहा गया। इसके बाद किसान मुख्य द्वार के बाहर ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल और प्राधिकरण के प्रभारी हर्षवर्धन सिंह भदौरिया पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद चेयरमैन ने दो किसानों को बात करने के लिए अंदर बुलाया, लेकिन काफी संख्या में किसान अंदर जाने पर अड़ गए। यहां मौजूद स्टाफ ने सभी को रोक दिया। इसके बाद धरनास्थल पर अन्य गांवों के लोग भी पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझाया। किसानों की अगुवाई करने वाले सुरेंद्र प्रधान ने बताया कि बुधवार से किसान गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन से जोड़ेंगे। शुरुआत बरौल गांव से होगी। दूसरी ओर, किसान मुलायम सिंह यादव के दिल्ली पहुंचने के बाद उनसे मुलाकात करके अपनी समस्याएं रखेंगे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में हाजीपुर, सदरपुर, छलेरा, शाहपुर, गोवर्धनपुर, बख्तावरपुर, असगरपुर, शाहदरा, झट्टा, सुल्तानपर, रायपुर, रोहिल्लापुर, नंगली वाजिदपुर, बरौला, मोरना, अगाहपुर, मंगरौली, छपरौली, मामूरा, सोरखा सहित अन्य गांवों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें