एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय में हुआ दिवाली धमाल

Noida Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कॉरपोरेट कार्यालय में शनिवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता में संपादकीय विभाग अव्वल रहा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में दूसरा स्थान नोएडा यूनिट ने प्राप्त किया। डिपार्टमेंट डेकोरेशन में टच प्वाइंट ने पहला और मार्केटिंग ने दूसरा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में पुरुषों में पहला पुरस्कार संपादकीय विभाग से कुलविंदर सिंह और महिलाओं में सुनीता कपूर को मिला। वेशभूषा में पुरुषों में डिजिटल यूनिट से राकेश झा रनरअप रहे। वहीं महिलाओं के वर्ग में संपादकीय विभाग से शालिनी रनरअप रहीं। मिस्टर अमर उजाला का पुरस्कार एचआर (एडमिनिस्ट्रेशन) से भानू और मिस अमर उजाला का पुरस्कार डायरेक्टर ऑफिस से करुणा ने जीता। सबसे ज्यादा एक्टिव का खिताब संपादकीय विभाग से सुदर्शन और शांत स्वभाव के व्यक्ति का अवार्ड फाइनेंस विभाग से समीर मोहंती को मिला। इस बीच तंबोला समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें