एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नोएडा की 11 विभूतियां सम्मानित

Noida Updated Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सेक्टर 6 के इंदिरा गांधी कला केंद्र में ‘है उम्मीद’ संस्था की ओर से प्राइड ऑफ नोएडा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर नोएडा की 11 विभूतियों को अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गन्ना बोर्ड के चेयरमैन एनपी सिंह, इमाम उमर इल्यासी व दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अरुण हुड्डा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एनपी सिंह ने कहा कि समाज को नई राह दिखाने का काम करने वाली ऐसी विभूतियों को सम्मानित करना सराहनीय कदम है। इमाम उमर इल्यासी ने कहा कि कौम और समाज को सही दिशा दिखाने के लिए ऐसे आयोजन सार्थक प्रयास है। डूसू अध्यक्ष अरुण हुड्डा ने इसे प्रशंसनीय बताया।
सम्मानित होने वाले लोगों की सूची में सोशल वर्कर ऑफ द ईयर अर्चना सक्सेना, बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड सुपरटेक के डायरेक्टर मोहित अरोड़ा, पीपल्स इनिशियेटिव अवार्ड अमित खेमका, यूथ आइकन बिजनेस लीडरशिप अवार्ड अमरजीत चौधरी, अवार्ड फॉर पीस एंड हारमनी नई दिशा सोसाइटी, ब्रेवरी अवार्ड ऑफ द ईयर उर्मिला मिश्रा, स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर परविंदर अवाना, प्रियदर्शिनी अवार्ड ऑस्ट्रिया में जन्मी गिसेला, लाइफ टाइम अवार्ड रोटरी ब्लड बैंक नोएडा, बेस्ट आरडब्ल्यूए मेंबर गीता गांधी व बेस्ट आरडब्ल्यूए टीम सेक्टर 28, 29, 37 के अरुण विहार आरडब्ल्यूए का नाम प्रमुख रहा।
विज्ञापन

‘है उम्मीद’ संस्था के प्रेसीडेंट विनीत चौधरी ने कहा कि प्राइड ऑफ़ नोएडा समाज में बेहतर मिसाल पेश करने और समाज को बेहतर दिशा प्रदान करने वाले व्यक्तित्व को जन-जन के समक्ष लेकर आने का जरिया है। कार्यक्रम के अन्य आकर्षणों में देव आनंद, शम्मी कपूर एवं राजेश खन्ना की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि ‘यादें’ भी रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें