एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अस्पताल से जाने को तैयार नहीं मरीज

Noida Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। रामखिलावन पेट में दर्द की समस्या के चलते जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका कहना था कि यहां सेंट्रल एसी की सुविधा के चलते काफी आराम है। इसलिए छुट्टी मत दो। सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने जैसे-तैसे उसे अस्पताल से विदा किया। डॉक्टरों के मुताबिक, वह पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर मरीज आते हैं। हाड़ कंपा रही सर्दी में सेंट्रलाइज्ड एसी से मरीजों को काफी आराम रहता है। एसी को वार्मर मोड पर करने से तापमान व्यवस्थित रहता है। ऐसे में मरीज अस्पताल से जाना ही नहीं चाहते। कई तो भर्ती रखने के लिए निवेदन तक करते हैं। यह स्थिति सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में रहती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्र ने बताया कि दो दिन पूर्व अस्पताल के राउंड में इस तरह के तीन मरीज मिले थे। हर सप्ताह औसतन ऐसे दो मरीज प्रकाश में आते हैं। बार-बार भर्ती होने वाले रोगियों को चिन्हित करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए गए हैं।
कंबल, हीटर और मोबाइल चोरी
अस्पताल में चोरी की वारदात भी हो रही हैं। सीएमएस ने बताया कि अलग-अलग वार्ड से कंबल और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का मोबाइल चोरी हो चुका है। बुधवार को इमरजेंसी से हीटर भी उड़ा लिया गया। संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें