एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डेबिट कार्ड से खरीदारी पड़ी महंगी

Noida Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। एक कंपनी के मालिक को डेबिट कार्ड से एयर टिकट बुक कराने का प्रयास महंगा पड़ा। टिकट तो बुक नहीं हुआ, लेकिन उनके खाते से ढाई लाख रुपये की रकम साइबर ठगों ने निकाल ली। थाना सेक्टर-20 पुलिस इसकी जांच कर रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ,सेक्टर-10 के सी ब्लाक में कंपनी चलाने वाले मौली थॉमस 26 दिसंबर को अपने डेबिट कार्ड से एयर टिकट बुक कर रहे थे। उन्होंने अपने कार्ड का पूरा ब्यौरा साइट पर डाला ही था कि चंद मिनट बाद उनका कंप्यूटर हैंग हो गया। उनका टिकट भी नहीं बन सका। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके बैंक खाते से एक लाख नब्बे हजार व नब्बे हजार रुपये निकाले गए हैं। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने फौरन बैंक अधिकारियों से जानकारी की, लेकिन उन्होंने कार्ड ब्लॉक करने के अलावा कोई मदद नहीं की। मौली ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से घटना की शिकायत की है।

पिता-पुत्र के अपहरण
की सूचना से हड़कंप
- पुलिस ने किया किडनेपिंग से इंकार, बताया मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-20 में एक पिता-पुत्र के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची। कुछ देर बाद ही अगवा किए गए पिता-पुत्र डीएम चौराहे के पास पुलिस को मिल गए। पता चला कि एक युवक के घर से गुस्सा होकर मुंबई भाग जाने के मामले में कुछ लोग उन्हें पूछताछ के बहाने ले गए थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-20 के बी ब्लाक निवासी कृष्णन के घर स्कार्पियो सवार आधा दर्जन से अधिक युवक पहुंचे और उसे जबरन ले जाने लगे। पिता ने विरोध किया तो उन्हें भी बेटे के साथ कार में जबरन बैठा लिया। अपहरण की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो सवार लोगों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पिता-पुत्र डीएम चौराहे के पास मिल गए। कृष्णन ने बताया कि छपरौली गांव में रहने वाला उसका दोस्त सोनू घरवालों को बिना बताए मुबंई चला गया है। परिजनों को उस पर घर से भगाने का शक था। इसीलिए उन्होंने अगवा कर मारा-पीटा।
थाना प्रभारी सेक्टर-20 के मुताबिक, मामला मारपीट का है। सोनू के मुंबई जाने के पीछे उसके परिवारवाले कृष्णन का हाथ मानकर पूछताछ करने आए थे, जहां विवाद हो गया था। सोनू के परिवारवाले उसकी शादी करने के चक्कर में हैं। सोनू शादी का विरोध करते हुए मुंबई चला गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें