एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एंट्री टैक्स हटाने को सरकार से होगी बात

Noida Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। एंट्री टैक्स खत्म कराने और औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए नोएडा इंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) अन्य औद्योगिक संगठनों की मदद लेगा। आईआईए और चैंबर ऑफ कामर्स की मदद से प्रदेश सरकार को मांग पत्र सौंपकर शहर में दोबारा औद्योगिक माहौल तैयार करने की मांग की जाएगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एंट्री टैक्स वसूल किया जा रहा है, जिससे कच्चे माले पर काफी असर पड़ा है। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि एक बैठक में पदाधिकारियों और उद्यमियों से राय लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अगले महीने केंद्र और फिर राज्य सरकार का बजट आना है। ऐसे में अभी से कार्रवाई शुरू करके कई चीजों में संशोधन कराया जा सकता है। सबसे पहले एंट्री टैक्स हटाने की मांग रखी जाएगी। इसके बाद उद्योगों को कम से कम 22 घंटे बिजली दिलाने की व्यवस्था पर बात होगी। ऐसा होने से इंडस्ट्री के साथ लोगों को भी महंगाई से राहत मिल सकेगी। उधर, एनईए महासचिव प्रदीप मेहता का कहना है कि प्रदेश सरकार अलग-अलग शहरों में औद्योगिक सिटी बसाने की योजना पर काम कर रही है। अगर नोएडा जैसे शहर में ही औद्योगिक वातावरण बनाया जाए तो निश्चित तौर पर निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें