एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे ने दो चोर पकड़वाए

Noida Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सेक्टर-15 के एक पीजी में चोरी के इरादे से घुसे दो युवकों को सीसीटीवी कैमरे ने रंगे हाथ पकड़वा दिया। कैमरे में चोरों की करतूत देख रहे पीजी संचालक ने साथियों की मदद से उन्हें दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ,नया बांस सेक्टर-15 निवासी सूरज सिंह मकान में पीजी चलाते हैं और नीचे साइबर कैफे चलाते हैं। उन्होंने अपने मकान, दुकान व गली में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम साइबर कैफे में है। आज सुबह वे कैफे में बैठे थे, पीजी में लगे कैमरे में दो संदिग्ध युवक घूमते नजर आए। कुछ देर बाद युवक पीजी के कमरे में घुस गए। सूरज फौरन अपने साथियों के साथ ऊपर पहुंचे और कमरे में चोरी कर रहे दोनाें युवकों को रंगे हाथ पकड़कर जमकर धुनाई की और थाना सेक्टर-20 पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को चोरी करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मानसरोवर पार्क दिल्ली निवासी भूवेश व लक्ष्मण के रूप में हुई है।

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
नोएडा (ब्यूरो)। मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप ले गए। जानकारी के मुताबिक ,सेक्टर-18 के एक इंस्ट्टीयूट में पढ़ाने वाले विवेक ने अपनी कार सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी की थी। जब वे लौटे तो कार की खिड़की का शीशा टूटा मिला। अंदर पिछली सीट पर रखा लैपटॉप व बैग गायब था। बैग में ढाई हजार रुपये भी थे। विवेक ने थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें