एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिसंबर तक तैयार होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड

Noida Updated Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। नोएडा स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लायक बनाने का काम दिसंबर में पूरा होगा। अब तक 40 फीसदी काम हो चुका है। 20 हजार क्षमता की दर्शक दीर्घा वाले क्रिकेट ग्राउंड पर कुल नौ टर्फ पिच का निर्माण किया जाना है। इन पर अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सकेंगे। निर्माण कार्य तीन चरणों में होना है। पहला चरण दिसंबर में पूरा हो जाएगा। फुटबाल और हॉकी ग्राउंड का काम भी पहले चरण में ही पूरा होना है। दूसरे चरण में लंबी कूद, ऊंची कूद, स्केटिंग, बॉस्केटबॉल आदि सुविधाएं विकसित होनी हैं। तीसरे और अंतिम चरण में स्वीमिंग पूल, लॉन टेनिस, मल्टीपरपज हॉल सहित इंडोर गेम्स से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं विकसित होनी हैं। तीसरे चरण का काम पूरा करने के लिए दिसंबर 2014 तक की समय सीमा तय की गई है। पूरे प्रोजेक्ट पर 114 करोड़ रुपये खर्चं होने का अनुमान है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमई सिविल एके गोयल का कहना है कि दिसंबर तक पहले चरण का काम पूरा करने की कोशिश है। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण का काम होगा। गौरतलब है कि निर्माण कार्य 2011 में शुरू हुआ है। चुनाव और सत्ता बदलने के बाद कुछ समय के लिए काम रुक गया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें