एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ग्रेनो से वाया भंगेल नोएडा पहुंचेगी ‘सखी’

Noida Updated Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित सखी बस सेवा की शुरुआत महिला दिवस (8 मार्च)से कर दी जाएगी। लेडीज स्पेशल बस का संचालन ग्रेटर नोएडा से वाया भंगेल होकर नोएडा तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोडवेज के ग्रेटर नोएडा डिपो ने बसों के संचालन का खाका तैयार कर लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि पहली बस सुबह 8 बजे ग्रेटर नोएडा से चलेगी, जबकि नोएडा डिपो से इस बस के चलने का समय सुबह 9.30 बजे होगा। 33 सीटर लो फ्लोर नॉन एसी बस को ग्रेटर नोएडा डिपो से नोएडा डिपो पहुंचने में एक घंटा लगेगा। आधा घंटा डिपो में रुकने के बाद बस का संचालन किया जाएगा। ऐसे में प्रत्येक डेढ़ घंटे के अंतराल पर महिला यात्रियों के लिए यह विशेष बस उपलब्ध होगी। बस का न्यूनतम किराया 5 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अधिकतम किराया 32 रुपये होगा। बस का संचालन ग्रेटर नोएडा डिपो से वाया भंगेल होते हुए नोएडा के सेक्टर 35 स्थित डिपो तक किया जाएगा।
----

महिला कंडक्टर होगी तैनात
लेडीज स्पेशल सखी बस सेवा में महिलाओं की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है। बस के अंदर महिलाओं के अनुकूल माहौल पैदा करने के लिए महिला कंडक्टर की तैनाती की जाएगी। बाकायदा, इसको लेकर रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

----

हेल्पलाइन नंबर की सुविधा
सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बस के अंदर महिला यात्री अगर किसी भी प्रकार से अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है तो बस में लिखे हेल्पलाइन नंबर को मिलाया जा सकेगा। इस नंबर से सीधे डिपो के एआरएम से बात हो सकेगी।
----

पहले जैसा न हो अंजाम
कई साल पहले नोएडा प्राधिकरण की पहल पर लेडीज स्पेशल बसों का संचालन किया गया था, लेकिन इसको महिला यात्रियों का कोई खास रेस्पांस नहीं मिल पाया था। जिसके चलते कुछ ही समय बाद बस सेवा को बंद करना पड़ा था। हालांकि, रेस्पांस न मिलने की सूरत में इस बार ऐसा न करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें