एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज

Noida Updated Mon, 11 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। दो माह पहले शाहपुर गांव के पास एक झुग्गी में में मजदूर प्रमोद भगत की मौत ठंड से नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। यह आरोप मृतक के भाई ने लगाया है। उसने अदालत के माध्यम से अपनी भाभी व एक ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को शाहपुर गांव के पास सेक्टर-132 में झुग्गी बना कर रहने वाले वैशाली बिहार निवासी प्रमोद भगत (35वर्ष) का शव झुग्गी के अंदर मिला था। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मौत का कारण ठंड लगना बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण उसके विसरा जांच की सिफारिश डाक्टरों ने की थी। प्रमोद के भाई सीआरपीएफ में सिपाही विनोद ने अदालत में याचिका दाखिल की थी कि प्रमोद की पत्नी ममता व मजदूर ठेकेदार संजीव ने भाई की हत्या की है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने ममता व ठेकेदार संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रमोद की मौत के कुछ दिन बाद ही ममता किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी है। पुलिस अब नए सिरे से जांच शुरू करेगी।

विश्वजीत श्रीवास्तव बने सीओ द्वितीय
नोएडा। तबादले पर आए डिप्टी एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव को एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पद पर तैनात किया है। अब तक इस सर्किल का चार्ज देख रहे शिवराम यादव को क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम का पद एएसपी डा.एस. चेनप्पा के तबादले के बाद से रिक्त चल रहा था। जिसका प्रभारी शिवराम यादव ही देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें