नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के ग्राहक संतुष्टी सप्ताह के तहत यात्रियों की ओर से सुझाव आने लगे हैं। दिल्ली की तर्ज पर नोएडा में भी मेट्रो स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग यात्रियों की ओर से की जा रही हैं।
और पढ़ें
ग्राहक संतुष्टी सप्ताह 15 से 21 जुलाई तक चलेगा। दिल्ली एनसीआर के जिन 22 मेट्रो स्टेशनों पर इसके तहत यात्रियाें से फीडबेक मांगने की प्रक्रिया शुरू की गई है उनमें नोएडा का सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। दिल्ली के दर्जन भर से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन नोएडा के मेट्रो स्टेशन आज भी इस सुविधा से वंचित हैं। दैनिक यात्रियों की ओर से ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा शुरू किए जाने संबंधित सुझाव आए हैं। इसके अलावा बढ़ रही भीड़ से निपटने के लिए जल्द आठ कोच की मेट्रो का संचालन शुरू करने के सुझाव भी शामिल हैं।